हरिद्वार, जनवरी 10 -- भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ अमानत में खयानत, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला सरकारी ठेकेदार से निजी उपयोग के लिए ली गई कार को वापस नहीं करने से जुड़ा है। हरिलोक कॉलोनी निवासी राजेश कुमार गौतम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके और पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बीच पुराने रिश्ते थे। इसी भरोसे के चलते कुछ समय पहले राठौर ने कार मांगी थी। आरोप है कि लंबा समय बीतने के बावजूद कार वापस नहीं की गई। जब राजेश ने अपनी गाड़ी लौटाने को कहा तो पूर्व विधायक टालमटोल करने लगे। आरोप है कि बार-बार गाड़ी मांगे जाने पर राठौर ने न केवल इनकार किया, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धम...