रुडकी, नवम्बर 4 -- ईंट भट्ट स्वामी ने मजदूरों के दो ठेकेदारों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि दोनों ने ईंट पथाई और निकासी के नाम पर लाखों रुपये एंठ लिए, लेकिन कोई काम कराया है। इसके अलावा, ठेकेदारों ने झूठी शिकायत कराने और ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया है, जिसमें मजदूरों को बंधक बनाने का झूठा आरोप लगाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहम्मद शाहनवाज निवासी रामपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लंढौरा के बिझौली रोड पर भारत ब्रिक कंपनी के नाम से उनका ईंट भट्ठा है। बताया कि बरसात के मौसम के बाद भट्ठे पर पथाई और निकासी के कार्यों के लिए उन्हें मजदूरों की जरूरत थी। चार अगस्त को अरशद निवासी ग्राम नाई नगला, तहसील ऊन, जिला शामली और उसके पार्टनर इमरान निवासी ग्राम परसौली, जिला मुजफ्फरनगर भट्ठे पर पहुंचे। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.