पटना, फरवरी 9 -- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने कहा कि प्रायः देखने में आता है कि रोजगार की तलाश में श्रमिक लुधियाना, सूरत, पंजाब जैसे स्थानों पर ठेकेदारों के बहकावे में आकर चले जाते हैं, जहां उन्हें मजदूरी, आवास और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। वे शोषण का शिकार बन जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए जन-जागरूकता, सामाजिक सहभागिता और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। दीपक आनंद सोमवार को बंधुवा मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 की स्वर्ण जयंती के अवसर पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.