बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- पश्चिमांचल पावर कांट्रेक्टर वेल्फेयर एसोसिशन ने पीडब्ल्यूडी पर पावर कॉरपोरेशन की मांग पत्र के अनुसार भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। ठेकेदारों का आरोप है कि शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण होने के बाद भी ठेकेदार भुगतान को महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। काम पूरा होने के बाद तीन महीने से भुगतान के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पश्चिमांचल पावर कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महासचिव राकेश सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के अनेकों कार्य कराए जा रहे हैं। पावर कॉरपोरेशन अन्य विभागों के अनुरोध के अनुरूप मांग पत्र जारी करता है। इसके सापेक्ष पीडब्लूडी नियमानुसार पूर्ण धनराशि जमा न कर कुछ धनराशि जमा करते हैं। जिसके बाद पावर कॉरपोरेशन काम शुरु कर देता है। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदारों को भुगतान पाने...