बोकारो, अगस्त 19 -- बोकारो स्टील प्लांट में विभिन्न ठेकेदारों के अधीन कार्यरत ठेका श्रमिकों के लिए लागू की गई समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में पहला दावा का सेटलमेंट करते हुए स्व. अशोक पंडित की पत्नी परमिला देवी को 10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सोमवार को प्रदान किया गया। इस अवसर पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, सीजीएम एके शरण सहित अन्य वरीय अधिकारी व बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे। इस योजना में बजाज एलियांज बीमा कंपनी द्वारा पहला दावा का सेटलमेंट परमिला देवी के पक्ष में किया गया है। स्व. अशोक पंडित का 24 अप्रैल 2025 को बेगूसराय, बिहार में एक सड़क दुर्घटना हुआ था और कुछ दिनों बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। बीएसएल ने अपने ठेका श्रमिकों के सामाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.