धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने ठेका मजदूरों के लिए एक अप्रैल से न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की है। इस आधार पर ईसीएल में महाप्रबंधकों को कंपनी प्रबंधन की ओर से पत्र जारी किया गया है। वैसे कोल सेक्टर में ठेका मजदूरों को हाई पावर कमेटी के वेतन का भुगतान किया जाता है। वैसे हाई पावर कमेटी का वेतन न्यूनतम वेतन पर ही आधारित है। वैसे कई अन्य तरह के ठेका मजदूर भी हैं, जो न्यूनतम मजदूरी के दायरे में आते हैं। यानी ठेका मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा। श्रम मंत्रालय की ओर से विभिन्न माइंस कैटेगरी के लिए जो न्यूनतम वेतन वीडीए के साथ है वह इस प्रकार है। सतह पर काम करने वाले अकुशल को 541 रुपए, अर्धकुशल को 674 रुपए, कुशल को 805 रुपए और अति कुशल को 938 रुपए शामिल हैं। इस तरह अंडरग्राउंड के लिए 674 रुपए, 805 रुपए, 938 रुपए औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.