बोकारो, मार्च 17 -- जनता मजदूर सभा के महासचिव साधु शरण गोप ने बीएसएल के सीजीएम हरिमोहन झा से मुलाकात कर ठेका मजदूरों की मांग पर चर्चा की। उन्होंने विगत 6 मार्च को धनबाद के सांसद ढुलू महतो के साथ निदेशक प्रभारी बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन के साथ हुई वार्ता का प्रगति जाना। इस संबंध में सीजीएम ने प्रगति में बताया कि सांसद के साथ हुई वार्ता के अनुसार जल्द ही कटमनी रोकने के लिए बीएसएल अपील निकालेगी। जबकि कटमनी के शिकायतों के निगरानी के लिए सेल का गठन कर लिया जाएगा। वार्ता के अन्य बिंदुओं पर भी सांसद को लिखित रूप से जानकारी जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.