नोएडा, अगस्त 11 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-18 में ठेका बंद होने के बाद रविवार रात शराब न देना सेल्समैन को भारी पड़ गया। आक्रोशित दो लोगों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला बुलंदशहर के अगौता निवासी अशोक कुमार सेक्टर-18 स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर करीब पांच साल से सेल्समैन हैं। अशोक रविवार रात दस बजे ठेका बंद कर रहे थे। इसी दौरान दो लोग आए और ठेका खोलकर शराब देने की मांग की। अशोक ने नियमों का हवाला दिया तो दोनों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर मारपीट की। धक्का देने से नीचे गिरने पर अशोक के हाथ में चोट आ गई। आरोपी धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.