गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री के साथ अपनी फोटो दिखाकर सिंचाई विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बेतियाहाता निवासी पीड़ित वेद व्यास मिश्रा ने गुरुवार को कैंट थाने में तहरीर देकर गोरखनाथ क्षेत्र के नथमलपुर निवासी अजीत नाथ मिश्रा पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित वेद व्यास मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह ठेकेदार का काम करते हैं। काम के सिलसिले में ही उनकी मुलाकात अजीत नाथ मिश्रा से हुई। अजीत ने खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताया, प्रमाण के रूप में सीएम के साथ अपनी फोटो भी दिखाई। इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर का एक कार्ड दिखाया, जिसे देखने के बाद उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। अजीत ने सिंचाई विभाग का ठेका दिलाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.