महाराजगंज, मई 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र की दो किशोरियों के गायब होने से हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और खोजबीन शुरू कर दी गई है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो मई को दिन में 11 बजे उसकी 14 वर्षीया बेटी घर से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसको लेकर वह काफी डरी व सहमी है। उसने अपने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी क्रम में एक अन्य गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी नतिनी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि दो मई को उसकी नतिनी भी ठीक उसी समय पर घर से निकली पर वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों परिवार के लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.