गोंडा, मई 28 -- गोण्डा, संवाददाता। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के आधे से अधिक शव वाहन कई महीनों से खराब थे। इससे लोगों को शव को घर तक ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन खराब शव वाहनों को मरम्मत के लिए बहराइच भेजा गया था। अब यह शव वाहन ठीक होकर अस्पताल पहुंच गए हैं। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में मौत होने के बाद घर तक शव निशुल्क पहुंचाए जाने की व्यवस्था है। इसके लिए अस्पताल को चार शव वाहन उपलब्ध कराए गए थे। इनमें से दो शव वाहन खराब हो गए थे। किसी का टायर खराब हो गया था तो किसी वाहन के इंजन में दिक्कत आ गई थी। वाहन के चालकों ने कई बार लिखित रुप से वाहन खराबी की सूचना दी थी लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा था। जिसके बाद हिन्दुस्तान ने इन खराब शव वाहनों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए...