कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- ठंड के कहर से जरूरतमंदों को बचाने के लिए शहर में शेल्टर होम खोला गया हैं। इस शेल्टर होम में ठहरने के साथ ही साथ खाने-पीने की भी व्यवस्था नगर पालिका की ओर से रहती है, लेकिन अभी एक महीने से यह पीएसी के कब्जे में है। अब सर्दी ने खतरनाक रूख अख्तियार कर लिया है। शेल्टर होम खाली न होने की वजह से जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीएम आवास के पीछे शेल्टर होम का निर्माण कराया गया है। इस रैन बसेरा को बनाने का उद्देश्य यह था कि विशेष परिस्थितियों में जरूरतमंदों को यहां ठहराया जा सके। यहां उनके लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था है। नगर पालिका के अधीन यह रैन बसेरा है। पिछली सर्दी में यहां सैकड़ों लोगों को ठहराया गया था। रात में जो भी लोग बस स्टैंड, डिपो के अलावा सड़क किनारे मिले हैं, सभी को रैन बसेरा में पहुंचाकर उन्हें सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.