रुडकी, दिसम्बर 30 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। रुड़की और देहात क्षेत्र में ठंड और शीतलहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 तथा न्यूनतम 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके के ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विजिबिलिटी कम होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पिछले कुछ दिनों से धीमी हो गई है। सुबह और रात के समय दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे, दिल्ली देहरादून हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। लंबी दूरी की बसें और ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...