फतेहपुर, दिसम्बर 8 -- फतेहपुर। ठिठुरन भरी रातों में बेघर लोगों के राहत के इंतजाम जमीन पर नहीं उतर सके हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से अस्थायी रैन बसेरे अभी तक सभी चिन्हित स्थानों में तैयार नहीं हुए न ही किसी अलाव की व्यवस्था हुई। रविवार की सर्द रात में बेघर, मजदूर और राहगीर जगह-जगह भटकने को मजबूर दिखे। सोमवार को सुबह से खिली धूप निकली लेकिन दूसरे पहर चार बजे के बाद से गलन बढ़ जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिसंबर में गलन भरी सर्दी का आगाज हो चुका है। बदल रहे मौसम ने तापमान के अधिकतम और न्यूनतम दोनों में गिरावट शुरू कर दी है। दिन में हो रही धूप का असर अब शाम को नहीं दिख रहा है। शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, ठंड बढ़ने की वजह पश्चिम से आ रही पछुआ हवाएं हैं, जो पहाड़ों की ठंड को पहुंचाना शुरू कर दी हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.