कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- कौशाम्बी, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जिले की पुलिस ने शोहदों की अकल ठिकाने लगा दी है। बुधवार को भी अलग-अलग थानों की पुलिस ने राह चलती बहू-बेटियों पर छीटाकंशी कर रहे छह शोहदों को गिरफ्तार किया। गलती का एहसास कराने के लिए उनसे महिला सिपाहियों से माफी मंगवाई गई। शोहदे यही कहकर गिड़गिड़ाते रहे कि गलती हो गई है, अब क्षमा कर दीजिए दीदी। सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। एसपी राजेश कुमार ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शोहदों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का आदेश जारी कर रखा है। साफ कहा है कि आती-जाती लड़कियों व महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ मुकदमा भी कायम कराया जाए। कप्तान के आदेश पर जिले की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को करारी पुलिस ने हिसा...