जहानाबाद, जुलाई 5 -- घोसी, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के ठिकरौर गांव से एक ट्रैक्टर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ ट्रैक्टर मालिक परावन गांव निवासी प्रभात रंजन ने दो लोगों के खिलाफ ट्रैक्टर चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घोसी थाने में आवेदन दिया है। घटना के संदर्भ में सूचक ने बताया कि वह बीते कई वर्षों से ठिकरौर गांव में ट्रैक्टर चालक के घर के दरवाजे पर खड़ा करते थे। इसी बीच शुक्रवार की रात उनकी ट्रैक्टर चोरी हो गई। तहकीकात करने पर उन्हें पता चला कि गांव के ही दो लोग उनके ट्रैक्टर चोरी की घटना में शामिल है। इस सिलसिले में थाना अध्यक्ष दद्दन प्रसाद में बताया कि पुलिस को ट्रैक्टर चोरी की सूचना प्राप्त हुई है उन्होंने बताया कि आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...