संभल, मार्च 21 -- डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की बैठक हुई। इसमें गैंगस्टर कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। एसपी ने गैंग चार्ट के प्रारूप को लेकर जेडी अभियोजन की ओर से पुलिस लाइन में एक कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। गुरुवार को बैठक में एसपी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ठियाबंदी की पैमाईश के बाद भी बार बार ठिया तोड़ता है तो, उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए। जिले में नवीन थानों के लिए भूमि चिन्हीकरण की जानकारी ली गई। इस बीच डीएम ने 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर जिले के सभी आंबेडकर पार्कों की साफ-सफाई व मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी श्रीश्चंद्र, एसडीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.