नई दिल्ली, जनवरी 25 -- ठाणे। ठाणे जिले में डोंबिवली के एक व्यवसायी ने शेयर ट्रेडिंग स्कीम के झांसे में आकर 77.10 लाख रुपये गंवा दिए। मानपाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि ठगी की शिकायत 43 वर्षीय प्रशांत प्रभु ने की है। एक साइबर ठग ने प्रशांत को वाट्सअप ग्रुप से जोड़ा था। प्रशांत ने शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा रिटर्न के वादे पर 17 नवंबर, 2025 से बीती 8 जनवरी के बीच रकम इन्वेस्ट की। लेकिन शिकायतकर्ता को न तो मुनाफा मिला और न ही इन्वेस्ट किए गए 77.10 लाख रुपये का रिफंड। इसके बाद आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। एसओ ने कहा कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पैसे के लेन-देन का पता लगाने और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...