संभल, मार्च 11 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के ठाटी गांव में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने सोमवार को नवीन पुलिस चौकी के निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया और पहली ईंट रखी। इस मौके पर स्थानीय आचार्य द्वारा धार्मिक अनुष्ठान कराकर शुभ कार्य संपन्न किया गया। भूमि पूजन के बाद उपस्थित जनसमूह में मिष्ठान वितरण किया गया। इस नए पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगेगा जिससे स्थानीय निवासियों को अधिक सुरक्षा और शांति का अनुभव होगा। पुलिस प्रशासन का यह कदम जनता के विश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण में भी सहायक साबित होगा। स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और प्रशासन का आभार जताया और आशा व्यक्त की कि इससे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.