समस्तीपुर, जनवरी 15 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र के सारी गांव निवासी एवं भाजपा वारिसनगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी द्वारा राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। ठाकुर संग्राम सिंह लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.