बोकारो, फरवरी 20 -- रामकृष्ण विवेकानंद संघ सेक्टर 1 के परिसर में ठाकुर श्री रामकृष्ण परमहंस का 191 वां जन्मतिथि पालन किया गया। सुबह से महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मन से पूजा की सामग्री जुटाने में व्यस्त थे। इसके अलावा आस्था के साथ भोग बनाने में मदद की। पूजारी ने सुबह से ठाकुर श्री रामकृष्ण परमहंस का पूजा किया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस पुजा में भाग लिया। इस पूण्य अवसर पर बोकारो जिला के उपायुक्त अजय नाथ झा ने उपस्थित होकर श्री रामकृष्ण परमहंस देव जी के प्रति अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.