रांची, अगस्त 3 -- रांची, संवाददाता। देशव्यापी राष्ट्रीय उत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा तीसरा मासिक स्मृति कार्यक्रम धुर्वा के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक में आयोजित हुआ। इसमें शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव एवं उनकी पत्नी महारानी वानेश्वरी कुंवर के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर चर्चा की गई। साथ ही 12 अगस्त को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 208वीं जयंती आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने चौक के विकास और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पप्पू चक्रवर्ती, निपु कुमार, एस प्रमाणिक, सजल बनर्जी व सदस्यों ने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.