संवाददाता, फरवरी 14 -- आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच जुबानी जंग के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई 'ठाकुर-ब्राह्मण' रार शुक्रवार को और तेज हो गई। आस्था के दो नए वीडियो वायरल हुए, वहीं एक क्षत्रिय संगठन ने उन्हें सम्मानित किया। वहीं दूसरे संगठन ने 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा कर डाली। इस पर ऋतु ने सवाल कर कहा, 'आखिर ये कौन सा संगठन है जो गाली देने पर पुरस्कार दे रहा है।' दूसरी ओर आस्था के जो दो वीडियो वायरल हुए उसमें से एक में वह कह रही हैं, 'योगी जी भी तो ठाकुर हैं, इसका मतलब यह तो नहीं है कि वह ठाकुरवादी हैं।' दूसरे वायरल वीडियो में कह रही हैं-'सोशल मीडिया एक माह पुराने मामले को बेवजह तूल दे रहा है, मैं ठाकुर हूं मगर मैंने किसी का अपमान नहीं किया और न ही नीचा दिखाया है, इस मामले को अब सियासी तूल देने की कोशिश की जा रही है'। हालांकि व...