औरंगाबाद, मई 5 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के ठाकुर बिगहा गांव में गाली-गलौज, पथराव और मारपीट की घटना को लेकर एक महिला द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता गुड़िया देवी ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही पांच व्यक्तियों को नामजद आरोपित बनाया है। महिला का आरोप है कि 20 से 30 की संख्या में लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद घर पर पत्थर चलाए गए और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...