दरभंगा, दिसम्बर 9 -- दरभंगा। लनामिवि के डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के 138वें जन्म महोत्सव सह विराट सत्संग में 10 हजार से भी अधिक लोग पहुंचे। इनमें दरभंगा के अलावा अन्य जिलों के भी लोग शामिल थे। सभी ने आनंद बाजार में भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आयोजित धर्मसभा में शुभ दा ने कहा कि ठाकुर जी को जीवन में आगे रखकर चलने से आनंद मिलता है। उनके बताए मार्ग पर चलने से सत्संगी को कभी नहीं दुर्बलता नहीं घेरेगी। उन्होंने कहा कि सारे भेदभाव भुलाकर पुरुषोत्तम के लिए समर्पित होने का निहितार्थ ही मानव जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। मातृ, युवा एवं बाल सम्मेलन में दूर-दूर से आए सत्संगियों ने सक्रिय सहभागिता दी। नटराज डांस एकेडमी के संस्थापक मोहित खंडेलवाल के नेतृत्व में हुई मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी भावविभ...