मधुबनी, फरवरी 22 -- जयनगर। जयनगर बस्ती स्थित सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर मैदान में रविवार को ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी महाराज की 138 वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में अनुयायी नर नारी इस धार्मिक अयोजन में शामिल हुए। सत्संगी ब्रिंदों द्वारा वेद मांगलिक, उषा कीर्तन, प्रभात फेरी, समवेत विनती प्रार्थना, नाम जप, ग्रंथादि पाठ, संगीतांजलि, धर्म सभा सहित कई अनुष्ठान हुए। आनन्द बाजार सामग्री के स्टॉल लगाये गये। विशाल भंडारा हुआ। धर्म सभा में प्रवचन करते हुए ऋत्विक युगल दा व भोला दा सहित ने वंदे पुरुषोत्तम ठाकुर जी के जीवनादर्श, दर्शन व अमृतमय वचनों का बखान किया। सबको बचाना अपने बचना उसको ही तुम धर्म समझना, धर्म में सभी बचते बढ़ते सम्प्रदाय को धर्म न कहते का संदेश दिया। अभय सिंह, विजय गुप्ता, नारायण प्रसाद, शिव कुमार रा...