सहरसा, फरवरी 25 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय मैदान में आगामी एक मार्च को श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 138वां जन्म महोत्सव सह विराट सत्यसंग समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और कार्यक्रम स्थल को आकर्षक स्वरूप देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर विशाल एवं सुसज्जित पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा सहायता एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धाल...