भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड में रविवार को गुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 138वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति की ओर से शुक्रवार को आयोजन स्थल पर प्रेस कान्फ्रेंस किया गया। अध्यक्ष दीपक कुमार लाल में बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक व्यवस्था में आध्यात्मिक प्रवेश और सर्वमंगल का उद्भव के लिए समवेत हम सब प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह पर बड़ी संख्या में देश भर के श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है। भागलपुर सत्संग के वरिष्ठ सलाहकार समिति के सदस्य अमरेन्द्र कुमार सिंह और सुब्रत मौलिक के नेतृत्व में उत्सव कमेटी का गठन किया गया। मौके पर सचिव उज्जवल कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार साह, सह कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...