आरा, फरवरी 4 -- पीरो, संवाद सूत्र अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के बघउड़ नारायणपुर स्थित ठाकुरबाड़ी में प्रतिमा की स्थापना को लेकर आयोजित यज्ञ की सफलता को लेकर बुधवार को जलभरी सह शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आचार्य गोपालजी उपाध्याय, संजय पाठक, बरमेश्वर पाण्डेय, कुल पुरोहित बुधन तिवारी, शैलेन्द्र उपाध्याय, ऋषिकेश पाण्डेय और मुनमुन तिवारी के नेतृत्व में गांव के ही आहर से जल का आहरण किया गया। यज्ञ के समापन पर ठाकुरबाड़ी में लक्ष्मण, जानकी, हनुमान, गणेश, पार्वती, कार्तिकेय और नंदी की प्रतिमा का स्थापना की जायेगी। विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद विनय दूबे, झुलन दूबे, विद्यासागर दूबे, जेपी दूबे, अंजली दूबे के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिमा की स्थापना करेंगे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...