छपरा, जनवरी 6 -- तरैया, एक संवाददाता। तरैया बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर के पुस्तकालय भवन में जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी केंद्र खोला जाएगा। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड एनएसएस कर्मी ने संयुक्त रूप से सरकार को प्रस्ताव भेजा है। बीईओ ओमप्रकाश झा ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को प्रस्ताव भेजा गया था। उल्लेखनीय है कि स्थानीय विधायक जनक सिंह द्वारा यहां राम-जानकी पुस्तकालय केंद्र की स्थापना की गई थी, जो लंबे समय से बंद पड़ा है। डिजिटल लाइब्रेरी खुलने से छात्रों सहित शिक्षाविदों को लाभ मिलेगा। ई केवाईसी के लिए लगाया गया शिविर परसा,एक संवाददाता। पीएम किसान सम्मन निधि के लाभुकों के फेस ईकेवाईसी के लिए मंगलवार को परसा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 4 शोभे परसा में ब्रह्म स्थान के समीप शिविर लगाया गया। शिविर में पोषक क्षेत्र से आए करीब...