मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के नेतृत्व में सोमवार को कस्बा ढकिया में वाल्मीकि शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भीम के नेतृत्व में कस्बा ढकिया में भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी और पूर्व नगर पंचायत सदस्य जगदीश वाल्मीकि ने फ़ीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में लव कुश द्वारा अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पकड़ने, काली का अखाड़ा, राधा कृष्ण, शिव पार्वती की नृत्य करते झांकी, भारत माता और डॉ. भीमराव अंबेडकर की झांकियां, एकलव्य का गुरु को अंगूठा दान करते सहित अन्य झांकियां शामिल रहीं। शोभा यात्रा में हिंदू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.