मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कैंडल मार्च निकालते हुए हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी और देश की एकता एवं शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने नगर के कदीर तिराहे पर एकत्र होकर कैंडल जलाईं और ब्लॉक सभागार में स्थित शहीद स्मारक पर आतंकी हमले के शिकार लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। वही पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वसीम अहमद ने इस आतंकी हमले को कायराना हरकत करार देते हुए कहा कि ये हमला पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया है। ऐसी घटनाएं देश की अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा हैं। कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.