मुरादाबाद, जनवरी 31 -- ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में जिला जज सैयद मऊज बिन आसिम की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जहां मुख्य अतिथि जिला जज ने बार अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ने जिला जज से ठाकुरद्वारा न्यायालय को रिमांड और कमिटल का अधिकार दिलाने की बात कही। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला जज सैयद मऊज बिन आसिम ने की। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने जिला जज से मांग की कि ठाकुरद्वारा के न्यायालय को रिमांड और कमिटल के अधिकार दिए जाएं। जिला जज ने कहा कि ठाकुरद्वारा में बंदियों को रखने का उचित प्रबंध ह...