मुरादाबाद, जनवरी 9 -- थाना स्योहारा के गेट के पास गुरुवार शाम मिले अज्ञात शव की शिनाख्त विशाल पुत्र लालतू सिंह निवासी बहादरपुर नयागांव, थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के रूप में हुई है। मृतक राजमिस्त्रियों के साथ मजदूरी का काम करता था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दुर्घटना आया है। स्योहारा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि विशाल काम की तलाश में बुधवार को अपने घर से निकला था। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दुर्घटना में लगी चोट आया है। पैर व शरीर के अन्य स्थान पर चोट मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...