सहारनपुर, जनवरी 13 -- प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में ठाकुर श्री राधा नवरंगी लाल महाराज का खिचड़ी उत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को ठाकुरजी को रसगुल्ले, गाजर का हलवा, समोसे व कचरी पापड़ का भोग लगाया गया। खिचड़ी उत्सव में सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की विधि विधान के साथ मंगला आरती की। श्रद्धालु ठाकुरजी के छदम भेष में दर्शन कर निहाल हो गए। मंदिर के सेवाधिकारी नवनीत लाल गोस्वामी ने बताया कि खिचड़ी उत्सव में गाई जाने वाली पदावली सुनने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रस्तुत पदावलियों में मंगल स्यामा स्याम किशोर, मंगल कुंज महल अभिराम और अरस परस, मुसिकात जात बतरात बात बोलत बिच बिचरी आदि का गायन किया गया। इस दौरान प्रियांशु गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, नितेश महाराज, राजकुमार जाटव, सं...