रांची, जून 3 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और आत्मा रांची द्वारा मंगलवार को बुढ़मू प्रखंड के छह गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान प्रखंड के खखरा, बरौदी, भांटबोड़ेया, मक्का, उलातू, सिरम में 800 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही किसानों के बीच मृदा कार्ड का वितरण किया गया। इससे पहले कृषि वैज्ञानिक डॉ रवींद्र कुमार सिंह, डॉ नेहा राजन ने धान की उन्नत किस्मों, मूंग की खेती, प्राकृतिक तरीके से सब्जी खेती करने की जानकारी दी। वहीं डॉ प्रियंका साकरे और शुक्ला सरकार ने किसानों से लाह की खेती, नर्सरी में बागवानी उत्पादन के प्राकृतिक खेती और इससे लाभ की जानकारी दी। मौके पर हरि साहू, मोहन महतो, शीला देवी, संगीता देवी, रामलाल साहू, राधा देवी, उषा देवी, आरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.