रांची, फरवरी 20 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। साइंस विजन पब्लिक स्कूल मारवा में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह हस्तकला मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा ने किया। विधायक ने कहा कि इस तरह के मेले से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है साथ ही साइंस और विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों के नए आइडिया से समाज और देश को गति मिलती है। उन्होंने ऑर्ट एवं कला की खूब सराहना की और विद्यालय को साइंस लैब विधायक मद से देने की घोषणा की। इस दौरान लोहिया पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम सागर महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य एनुअल हक अंसारी, कोनकी पंचायत के मुखिया लाल महली, विद्यालय के निदेशक असीम अख्तर, भाजपा पिठोरिया मंडल के अध्यक्ष गोपाल महतो, विद्यालय के प्राचार्य बीना राम, अध्यक्ष रियाज अहमद सहित अन्य लोगों ने बच्चों को संबोधित किया। बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.