रांची, मार्च 19 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। श्री महावीर मंडल केंद्रीय कमेटी उरुगुट्टू की बैठक राजू नायक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रामनवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं रामनवमी के मौके पर नौ अप्रैल को उरुगुट्टू बाजारटांड़ में अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता सह मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए कमेटी गठित की गई। इसमें अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव, सचिव राजू नायक और कोषाध्यक्ष प्रदीप पांडेय बनाए गए। वहीं कमेटी में संरक्षक सुरेश महतो, लाल मृत्युंजय शाहदेव, जयप्रकाश सिंह, चंद्रकांत गिरि, जगदीश पांडेय और हरिप्रसाद महतो चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...