रांची, अक्टूबर 8 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट और लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, फुलेश्वर बैठा की पत्नी धनेश्वरी देवी घर मे अकेले थी। इसी बीच गांव के ही बालचंद बैठा और उसकी पत्नी रेणु देवी फुलेश्वर बैठा के घर घुसकर पीड़िता पर तलवार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पीड़िता के गले से चांदी का हार और नाक का जेवर लूट लिया। पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल रांची में चल रहा है। ज्ञात हो कि आरोपी युवक पूर्व में घटित हत्याकांड के बाद हाल में ही जेल से बाहर आया है। थाना प्रभारी सिद्धांत ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...