रांची, मार्च 23 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव महावीर मंडल की बैठक रविवार को बाजारटांड़ शिव मंदिर प्रांगण में सिद्धनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रामनवमी पूजा और झांकी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं मंडाटांड़ में रामनवमी के दिन छह अप्रैल को अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता सह मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कमेटी गठित की गई। इसमें अध्यक्ष सिद्धनाथ महतो, कार्यकारी अध्यक्ष कमल मोदी, महामंत्री कैलाश वर्मा और कोषाध्यक्ष पवन ताम्रकर बनाए गए। कमेटी में संरक्षक लक्ष्मी नारायण तिवारी, अशोक साहू, पालनराम पांडेय, गिरधारी महतो और रामाशीष पांडेय चुने गए। मौके पर महावीर मंडल के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.