रांची, फरवरी 1 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। क्षेत्र के मारवा गांव स्थित आदिवासी मसना घेराबंदी का शिलान्यास रविवार को किया गया। कल्याण विभाग से बननेवाली चहारदीवारी का शिलान्यास विधायक सुरेश बैठा, प्रमुख सोमनाथ मुंडा और मुखिया लाला महली ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कर रही है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, पंचायत समिति सदस्य रुपनी देवी, ग्रामप्रधान अजय मुंडा और सुधीर उरांव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...