रांची, मई 16 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के हेसलपिरी गांव में ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को मुखिया कुशेन्द्र पाहन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव उपासना का पर्व मंडा पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 25 मई को फूलखुंदी और 26 मई को झूलन सह मेला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक कमेटी गठित की गई। इसमें अध्यक्ष प्रकाश महतो, सचिव अशोक महतो और कोषाध्यक्ष राजू महतो बनाए गए हैं। वहीं कमेटी में संरक्षक ललित महतो, सोनालाल महतो, कृष्णा लोहरा और दीपक महतो चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...