रांची, नवम्बर 30 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के हिसरी गांव में शनिवार की रात 11 हजार वोल्ट बिजली का तार टूटने से हिसरी के दिनेश महतो और कांशीटोला निवासी पैरो देवी का धान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि दिनेश महतो और पैरो देवी ने धान काटकर खेत में छोड़ दिया और सुबह में मशीन से धान की मिसाई करनी थी इसी बीच रात में तार टूटने से पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। इस घटना से दोनों परिवार को लगभग 100 बोरा धान का नुकसान होने की संभावना है। सूचना मिलने पर मुखिया दशरथ उरांव ने दोनों परिवारों से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मामले में सीओ सच्चिदानंद वर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। दोनों परिवारों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.