रांची, दिसम्बर 31 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर से ग्रामीणों का जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ठंड से सब्जियों की खेती भी खराब हो रही है जिससे किसानों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बुधवार की सुबह क्षेत्र के कई गांवों में पुआल पर ओस जम गई जिससे ठंड का अनुमान लगाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...