रांची, मार्च 16 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से अलग होकर बीकेएस तिवारी ग्रुप के कमांडर रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी और उसके साथी अनीश अंसारी उर्फ अविनाश के खिलाफ बुढ़मू और ठाकुरगांव पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान गिरोह के खिलाफ रविवार को केरेडारी और बुढ़मू थाना क्षेत्र के जंगलों में छापेमारी की गई। रामेश्वर महतो और अनीश अंसारी के खिलाफ बड़कागांव, बुढ़मू, ठाकुरगांव, केरेडारी और खलारी आदि थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज हैं। इश्तेहार चिपकाने के दौरान खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार, बुढ़मू थानेदार रितेश कुमार महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.