रांची, दिसम्बर 15 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। साइंस विजन पब्लिक स्कूल मारवा में सोमवार को शोक सभा आयोजित की गई। स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा तमन्ना कौशर की रविवार की रात पेट में दर्द होने पर लोगों ने शोक जताया। छात्रा बरौदी गांव निवासी मनौव्वर अंसारी की पुत्री थी। शोक सभा में स्कूल के निदेशक आसिम अख्तर, प्राचार्या वीणा देवी, सुषमा देवी, कौशरी नाज, दमयंती सिंह, सुनील कुमार समेत सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...