रांची, जुलाई 11 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक युवक अपनी चाची को लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, महिला का प्रेम प्रसंग अपने देवर के लड़के सिकंदर साहू से पिछले दो वर्षों से चल रहा था। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद एक सप्ताह पूर्व सामाजिक बैठक कर दोनों को अलग रहने की हिदायत दी गई। इसके बाद गुरुवार की रात दोनों घर से फरार हो गए। महिला के दो बच्चे हैं और भतीजे के भी दो बच्चे हैं। इस मामले में महिला के पति ने थाना में आवेदन देकर दोनों को खोजने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। दोनों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...