रांची, अप्रैल 12 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक धोरधोरा धाम परिसर में शुक्रवार को भगवान राम के छठी महोत्सव के मौके पर शस्त्र प्रतियोगिता सह मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजन से धर्म में लोगों की आस्था बढ़ती है। कार्यक्रम में बुढ़मू, कांके, खलारी, लोहरदगा, चतरा, रातू और रामगढ़ आदि जगहों के अखाड़ेधारी शामिल हुए। अखाड़ेधारियों द्वारा देर शाम तक एक से बढ़कर एक करतब दिखाया गया। कार्यक्रम के आयोजन में बिहारीलाल महतो, विकास मुंडा, मोतीराम महतो, रामप्रसाद महतो, शिवशंकर महतो, फुलेश्वर महतो आदि की सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.