रांची, फरवरी 21 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू गांव निवासी अशोक कुमार साहू को उत्पाद विभाग ने अवैध विदेशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी अशोक साहू अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। इससे पूर्व आरोपी के भाई को अनगड़ा पुलिस ने अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ग्रामीणों ने विभाग से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...