रांची, अप्रैल 19 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में शनिवार को वायु सेना द्वारा अद्भुत एयर शो का आयोजन किया गया। इस शो में साइंस विजन पब्लिक स्कूल मारवा के 150 विद्यार्थियों की टीम ने शामिल होकर वायु सेना द्वारा आकर्षक और अद्भुत एयर शो का आनंद उठाया। वायु सेना द्वारा आसमान में विमान द्वारा बेहतरीन कलाबाजियां दिखाई गई जिसे देखकर बच्चे काफी उत्साहित हुए। इस दौरान वायु सेना के पायलट और जवान साइंस विजन पब्लिक स्कूल के बच्चों से मुलाकात कर ऊर्जावान टिप्स दिए और पढ़ाई के बाद वायु सेना ज्वॉइन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक असीम अख्तर ने बताया कि स्कूल के बच्चों को केंद्रित कर टिप्स दिए जाने के लिए पायलट और वायुसेना के जवानों को धन्यवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.